उप्र : एटीएम से रुपये उड़ाने वाले 2 गिरफ्तार

फतेहपुर, 10 मई (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में जरा सी चूक पर एटीएम हैक करके खातों से रुपये उड़ाने वाला गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पिछले दिनों एटीएम में धोखाधड़ी का शिकार हुई बीए की एक छात्रा की मदद से पुलिस ने गैंग को पकड़ा। उसके खाते से एक सप्ताह पहले हैकरांे ने साढ़े 23 हजार रुपये उड़ा दिए थे। गंैग के कई सदस्य फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

गिरफ्तार होने वाले अभियुक्तों में जिला प्रतापगढ़ निवासी रावेन्द्र कुमार और श्याम शामिल हैं। इन्हांेने तीन दिन पहले नाजमीन को एचडीएफसी बैंक में ही चकमा देकर 23 हजार 500 रुपये बारी बारी से निकाल लिए थे। बीए की छात्रा नाजमीन को अपने भाई का आपरेशन कराना था। वह अपने साथ हुई घटना के बाद काफी परेशान थी।

छात्रा की मदद में समाजसेवी विद्याभूषण तिवारी और जागृति तिवारी पड़ताल के लिए जुटे थे। उन्हांेने एटीएम बूथों पर होने वाली कई घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे। जिसमें सामने आये आरोपियों को दोपहर के वक्त शहर में टहलते हुए छात्रा ने देखा। छात्रा ने नकाबपोशों को ठीक से पहचान लिया था। जैसे ही नकाबपोश एटीएम बूथ पर किसी को अपना शिकार बनाने लगे। तभी सिक्योरिटी ने बाहर से शटर बंद कर दिया। इस तरह से गैंग के दो सदस्य पकड़ गये।

एसआई धीरेन्द्र ने बताया कि गैंग के पांच सदस्य हैं। इनका सरगना मनीष मौके से अन्य साथियों के साथ फरार हो गया। यह लोग प्रतापगढ़ से रोज आकर घटनाएं करते हैं। छात्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की छानबीन की जा रही है। इनके पास कई बैंकों के एटीएम कार्ड मिले हंै।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493