उप्र : एटीएस ने जैश के दो आतंकियों को किया गिरफ्तार

लखनऊ, 22 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने सहारनपुर जिले से जैश-ए-मोहम्मद (जैश) के दो आतंकवादी गिरफ्तार किए हैं।

इस बारे में जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओपी सिंह ने बताया कि शाहनवाज आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद का सक्रिय सदस्य है। शाहनवाज के साथ ही आकिब अहमद मलिक को भी गिरफ्तार किया गया है। यह दोनों जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा के रहने वाले हैं। वहां पर शाहनवाज को जैश के लिए युवाओं को भर्ती करने का काम मिला था।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए ओपी सिंह ने बताया कि आतंकवादी शाहनवाज जम्मू कश्मीर के कुलगाम का रहने वाला है। इसके अलावा आकिब मलिक पुलवामा का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि यह दोनों जैश के इशारे पर लोगों को अपना समूह में भर्ती कराते थे। ओपी सिंह ने कहा कि एटीएस की गिरफ्त में आए दोनों आतंकवादियों की उम्र 25-26 वर्ष के बीच है। शाहनवाज लंबे समय से देवबंद में रहकर पढ़ाई कर रहा था। लेकिन इसका नाम मदरसे के आधिकारिक रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है।

कुछ कश्मीरी देवबंद में बगैर एडमिशन में रह रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यूपी एटीएस को संदिग्ध आतंकियों की जानकारी मिली जिसके बाद इन दोनों को गुरुवार रात ढाई बजे के करीब गिरफ्तार किया गया।

डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि अभी दोनों से पूछताछ हो रही है। हमको लगता है कि कुछ और अहम जानकारियां मिलेंगी जो भी बड़ी जानकारी मिलेगी उसे मीडिया से साझा करेंगे।

उन्होंने बताया कि शाहनवाज ग्रेनेड्स का एक्सपर्ट है। अब तो दोनों को रिमांड पर लेकर विस्तृत पूछताछ की जाएगी। इन दोनों के पास से 32 बोर की दो पिस्टल और 30 जिंदा कारतूस मिले। इसके साथ ही दोनों के पास से जेहादी चैट्स मिले हैं।

पश्चिमी यूपी में एटीएस का बड़ा ऑपरेशन जारी है। इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के जरिए इन पर नजर रखी गई जिसके बाद इनपर शिकंजा कसा गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493