Monday , 29 April 2024

Home » भारत » भाजपा नेता प्रभात झा के बेटे के कथित ऑडियो से सियासत गर्माई

भाजपा नेता प्रभात झा के बेटे के कथित ऑडियो से सियासत गर्माई

भोपाल, 22 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उपाध्यक्ष प्रभात झा के बेटे तुष्मुल झा के कथित ऑडियो ने सियासत गर्मा दी है। इस कथित ऑडियो में झा के बेटे एक कारोबारी को धमका रहे हैं। तुष्मुल ने ऑडियो में अपनी आवाज होने से इनकार करते हुए इसे फर्जी बताया है।

भोपाल, 22 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उपाध्यक्ष प्रभात झा के बेटे तुष्मुल झा के कथित ऑडियो ने सियासत गर्मा दी है। इस कथित ऑडियो में झा के बेटे एक कारोबारी को धमका रहे हैं। तुष्मुल ने ऑडियो में अपनी आवाज होने से इनकार करते हुए इसे फर्जी बताया है।

मध्य प्रदेश में गुरुवार रात को एक ऑडियो बड़ी तेजी से वायरल हुआ। इस ऑडियो में भाजपा नेता झा के बेटे तुष्मुल को एक अन्य व्यक्ति को धमकाते हुए बताया गया है। मामला भोपाल निवासी एक संपत्ति कारोबारी और तुष्मुल के छोटे भाई के बीच हुए विवाद का है।

इस कथित ऑडियो में एक प्रॉपर्टी कारोबारी मिक्की को तुष्मुल लगातार धमका रहे हैं और छोटे भाई को गाली देने का आरोप लगाते हुए सबक सिखाने की बात कह रहे हैं। तुष्मुल ने इस ऑडियो में अपनी आवाज न होने का दावा किया है और इसे फर्जी ऑडियो बताया है।

दूसरी ओर कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने आनन-फानन में वीडियो बयान जारी कर दिया। इस वीडियो बयान में सलूजा कह रहे हैं कि झा इस ऑडियो को लेकर स्पष्ट करें कि यह सच है या झूठा है। झा को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

भाजपा नेता प्रभात झा के बेटे के कथित ऑडियो से सियासत गर्माई Reviewed by on . भोपाल, 22 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उपाध्यक्ष प्रभात झा के बेटे तुष्मुल झा के कथित ऑडियो ने सियासत गर्मा दी है। इस कथित ऑडियो में झा के बेट भोपाल, 22 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उपाध्यक्ष प्रभात झा के बेटे तुष्मुल झा के कथित ऑडियो ने सियासत गर्मा दी है। इस कथित ऑडियो में झा के बेट Rating:
scroll to top