उप्र : ऑपरेशन मुस्कान के तहत मुक्त कराए 13 बच्चे

इसके तहत मंगलवार को पुलिस और श्रम विभाग ने संयुक्त रूप से पयागपुर, फखरपुर और जरवल क्षेत्र के होटलों पर छापेमारी कर बालश्रम कर रहे 13 बच्चों को मुक्त कराया।

छापेमारी के चलते हड़कंप की स्थिति रही। होटल व दुकान मालिक दहशत में दिखे। सभी प्रतिष्ठान मालिकों को बच्चों से काम न लेने की चेतावनी भी दी गई है।

जिले में बड़े पैमाने पर बालश्रम के मामले में सामने आ रहे हैं। होटल, दुकान व मकानों में लोग बच्चों को नौकरी पर रखकर उनसे काम करवाते हैं।

इस मामले में शासन ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बच्चों को मुक्त कराकर उनके परिजनों को सौंपने के निर्देश दिए हैं।

फखरपुर थानाध्यक्ष देवानंद रजक व एसआई सतीश कुमार दीक्षित की अगुवाई में प्रतिष्ठानों पर छापेमारी हुई।

इस दौरान मुख्य बाजार से वीरेंद्र (15), बेचू (16), सूरज (13), गुलशन (15), सुंदर (13) को अलग-अलग होटलों से मुक्त कराया गया।

इस मौके पर होटल मालिकों को चेतावनी दी गई, साथ ही बच्चों के अभिभावकों को उन्हें स्कूल भेजने के निर्देश दिए गए।

जरवलरोड थानाध्यक्ष अनिल यादव की अगुवाई में होटलों पर छापेमारी हुई। यहां छह से 14 आयु वर्ग के छह बच्चों को होटलों से मुक्त कराया गया।

पयागपुर एसओ विनोद अग्निहोत्री की अगुवाई में पयागपुर बसअड्डा बाजार के होटल और दुकानों पर छापेमारी कर राजेश चौहान की सब्जी दुकान पर काम कर रहे शिवम (13) निवासी पैंतोरा व होटल से पयागपुर निवासी फकीरे (14) को मुक्त कराकर माता-पिता को सौंपा गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493