सोनिया ने पुण्य तिथि पर कलाम को श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व राष्ट्रपति ए. पी. जे. अब्दुल कलाम को उनकी पहली पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कलाम एक सच्चे मानवतावादी थे और भारत की वास्तविक क्षमता में दृढ़तापूर्वक विश्वास करते थे।

सोनिया ने कहा, “डॉ. कलाम एक सच्चे मानवतावादी, एक अग्रणी वैज्ञानिक और एक आदर्श शिक्षक थे तथा भारत की वास्तविक क्षमता में दृढ़तापूर्वक विश्वास करते थे।”

उन्होंने जोर देकर कहा कि कलाम राष्ट्रपति कार्यालय और आम नागरिक के बीच एक अनूठा संबंध स्थापित करने वाले राष्ट्रपति के रूप में याद किए जाएंगे।

पिछले साल आज ही के दिन भारतीय प्रबंधन संस्थान, शिलांग में व्याख्यान देते समय हृदय गति रुकने के कारण कलाम का निधन हो गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493