उप्र : ओबरा मछली बाजार में आग, 8 दुकानें राख

सोनभद्र, 14 नवंबर (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में ओबरा नगर स्थित मछली मंडी में देर रात हुए अग्निकांड में आठ दुकानें जलकर राख हो गईं। एडीएम रामचंद्र ने एसडीएम हर्षदेव पांडेय के साथ निरीक्षण कर पीड़ितों को मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से आग लगने के कारणों व नुकसान की जानकारी ली।

अपर जिलाधिकारी ने तहसीलदार एवं लेखपाल कि जांच रिपोर्ट के आधार पर पीड़ितों को उचित मुआवजा दिलाने कि बात कही।

गौरतलब है कि अबूझ हाल में लगी आग से मछली बाजार में स्थित आठ दुकानें जलकर खाक हो गई। इस भयंकर आग्निकांड में लाखों के नुकसान की बात कही जा रही है। इस घटना में अवध विहारी जनरल स्टोर, योगेंद्र प्रसाद जनरल स्टोर, श्याम लाल सोनकर मुर्गा की दुकान, इरसाद अहमद मीट की दुकान पूरी तरह स्वाहा हो गई है। दुकानदारों का रोजी-रोटी का सहारा छिन गया है।

समाजसेवी रमेश सिंह ने पीड़ित दुकानदारों को पांच-पांच हजार रुपये की मदद की घोषणा की है। दुकानों में आग कैसे लगी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। कुछ लोग शार्ट-शर्किट से आग लगने की बात कह रहे हैं।

एडीएम के निरीक्षण के दौरान ओबरा सीओ प्रवीण यादव थानाध्यक्ष वीरेंद्र यादव व लेखपाल राजेश मिश्रा उपस्थित रहे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493