उप्र : कबाड़ी की हत्या का खुलासा, 2 गिरफ्तार

एसपी (पश्चिम) अजय कुमार मिश्र ने बताया कि सआदतगंज के रामनगर निवासी इकराम अली की 4 सितंबर की रात चाकू से गोदकर पारस लान के पास हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। छानबीन के दौरान पुलिस को इस बात का पता चला कि कि इकराम शराब पीने का आदी है। इसके बाद पुलिस को पता चला कि 4 सितंबर की रात बालागंज स्थित एक शराब ठेके पर इकराम अली का दो लोगों ठाकुरगंज निवासी कल्लू व काकोरी निवासी सलमान से नशे में विवाद व मारपीट हुई थी।

सआदतगंज पुलिस ने रविवार की देर रात ठाकुरगंज निवासी कल्लू व काकोरी निवासी सलमान को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि ठेके हुए झगड़े के बाद जब इकराम अली घर के निकला तो वह लोग भी उसके पीछे-पीछे हो लिए। इसके बाद पारस लॉन के पास उन लोगों ने पीछे से उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493