उप्र : करंट से युवक की मौत, 3 घायल

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम अमरपुर में श्रीकृष्ण पुत्र वृंदावन के घर समर्सिबल पम्प लगाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान किसी प्रकार समर्सिबल पम्प व पाइप में विद्युत करंट फैल गया, जिसकी चपेट में आने से जसवीर, श्यामबरन व आशीष व गृह स्वामी श्रीकृष्ण का पुत्र सुनील करंट की चपेट में आ गए।

युवकों को करंट लगने से गांव में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में ग्रामीण ने चारों घायलो को महाराजा तेज सिंह जिला चिकित्सालय लेकर आ रहे थे, रास्ते में जसवीर (25) ने दम तोड़ दिया।

ग्रामीणों ने श्यामबरन, आशीष व सुनील को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकांे ने सुनील की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सैफई के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक जसवीर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493