बंगाल के स्कूल में बम फटा, 1 घायल

कोलकाता, 20 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक कम तीव्रता वाला बम विस्फोट हुआ। पुलिस ने बताया कि शनिवार को हुए इस विस्फोट में एक युवक घायल हो गया।

हादसा दमदम छावनी क्षेत्र के गॉड चर्च स्कूल की सभा में हुआ।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “मैदान को एक फुटबॉल मैच के लिए साफ किया जा रहा था, तभी एक सफाईकर्मी को गेंद के जैसी कोई वस्तु मिली। जैसे ही उसने उसे (गेंद जैसी वस्तु) फेंका, उसमें विस्फोट हो गया और सफाईकर्मी घायल हो गया। सफाईकर्मी की पहचान जॉनी हलदर के रूप में हुई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493