उप्र : कारोबारी की हत्या कर 70 लाख रुपये लूटे

पुलिस ने इस मामले में शक के आधार पर कारोबारी के नौकर को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार, चौक इलाके में गुटखा कारोबारी 30 वर्षीय अमित अपने परिवार के साथ रहता था। बताया जाता है कि सोमवार की सुबह अमित अपने नौकर के साथ स्कूटी से स्टेशन ट्रेन पकड़ने के लिए जा रहा था। अमित को कानपुर जाना था। रास्ते में बुलेरो बोलेरो सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।

बदमाश उससे लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी पर बोलेरो चढ़ा दी, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी 70 लाख रुपये लेकर वहां से भाग गए।

हत्या व लूट की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर कारोबारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में कारोबारी के साथ मौजूद उसके नौकर को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ में लगी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493