उप्र : किशोरी को बंधक बनाकर रात भर दुष्कर्म

बांदा, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी को रविवार शाम बंधक बनाकर एक युवक ने रात भर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस संबंध में पुलिस ने सोमवार देर रात मामला दर्ज किया है।

अतर्रा थानाध्यक्ष दुर्गविजय िंसंह ने मंगलवार को बताया कि थाना क्षेत्र में एक गांव की किशोरी (15) रविवार देर शाम शौच के लिए अपने घर से बाहर खेत गई थी, जहां पहले से मौजूद अनिरुद्ध नामक युवक ने उसे अगवा कर एक मुर्गा फॉर्म हाउस ले गया और वहां उसे बंधक बनाकर रात भर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।

सिंह के अनुसार, सोमवार सुबह उसके चंगुल से छूटी किशोरी बदहवास हालत में अपने घर पहुंची। उन्होंने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लड़की को चिकित्सा जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493