कोतवाल तेजबहादूर सिंह ने बुधवार को बताया कि हाल ही में कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी ने गांव के ही दो युवकों पर उससे सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों अजीत और आनंद को मंगलवार शाम मुखबिर की सूचना पर उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
कोतवाल ने बताया कि दोनों आरोपियों अजीत और आनंद को पॉस्को एक्ट सहित कई दर्ज धाराओं के तहत जेल भेज दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath