उप्र : मौसी-भांजे की गला रेतकर हत्या

पुलिस के मुताबिक, चरथावल थाना क्षेत्र के लुहारी गांव निवासी मोहर सिंह की बेटी प्राची (19) व अपनी बड़ी बहन के बेटे नवदीप (8) के साथ मंगलवार शाम को खेत में गई थी, लेकिन लौटी नहीं। रातभर परिजन दोनों को तलाशते रहे और पुलिस को भी सूचना दी। इसके बाद देर रात में पुलिस ने दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।

परिजनों ने बुधवार सुबह दोनों की खोजबीन की थी, तभी पूर्व प्रधान तेजवीर के खेत में दोनों के गला कटे शव मिले। सूचना मिलने पर एसपी (सिटी) ओमबीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए शवों को उठाने नहीं दिया।

पुलिस ग्रामीणों को समझा-बुझा कर शव को कब्जे में लेने का प्रयास कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493