उप्र : किसान की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला शव

पुलिस के मुताबिक, थाना लालगंज कोतवाली के अंतर्गत ढीगवस पूरे मंगई गांव निवासी कमलेश नारायण शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला (45) सोमवार रात खेत में फसल की सिंचाई करने गया था। देर रात किसी वक्त बदमाशों ने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी। मंगलवार सुबह जब ग्रार्मीण शौच को निकले तो मुन्ना का गोली लगा शव ट्यूबवेल के पास पड़ा मिला। उसे कमर और कनपटी पर गोली मारी गई है।

सचूना मिलने पर पहुंची पहुंची ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस हत्या का कारण रंजिश और प्रेम संबंध मानकर जांच कर रही है।

थाना प्रभारी निरीक्षक तुषारदत्त त्यागी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, मामले की जांच जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493