उप्र : किसान की गोली मारकर हत्या

बांदा, 1 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बिसंड़ा थाना क्षेत्र में सिंहपुर गांव में बुधवार देर रात आवारा पशुओं से फसल की रखवाली कर रहे एक किसान की अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी।

थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि सिंहपुर गांव में किसान राकेश तिवारी (33) का शव गुरुवार को उसके खेत में बनी झोपड़ी से बरामद किया गया। शव पर गोली का निशान पाया गया है।

थानाध्यक्ष ने मृत किसान के भाई अवधेश के हवाले से बताया कि राकेश बुधवार की शाम आवारा पशुओं से गेहूं की फसल की रखवाली करने खेत गया हुआ था, जब सुबह वह वापस नहीं लौटा तो परिजन खेत गए, जहां उसका शव पड़ा मिला।

पुलिस ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493