उप्र: बांदा में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की हत्या

बांदा, 1 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बांदा में छोटे के पुरवा में बुधवार तड़के एक ही परिवार के चार सदस्यों की गला रेत कर हत्या कर दी गई।

घटना पर शहर कोतवाल ने कहा कि एक महिला से अवैध संबंध होने के शक में इस सामूहिक हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। इस मामले में पुलिस ने पड़ोसी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी मां और भाई को हिरासत में ले लिया है।

शहर कोतवाल शशि कुमार पांडेय ने गुरुवार को कहा कि महादेव और उसकी पत्नी चुन्नी के अलावा उनके दो नाबालिग बेटों की कुल्हाड़ी से गला रेत कर हत्या किए जाने के मामले में अब तक जो तथ्य उभर कर सामने आए हैं, उनमें परिवार की एक महिला से आरोपी के अवैध संबंध होने के चलते हुआ विवाद अहम लग रहा है।

कोतवाल ने दंपति की सात साल की बच्ची राशि के बयानों के आधार पर बताया कि दंपति की हत्या पड़ोसी गोलू उर्फ अमित यादव ने तड़के घर के पीछे से प्रवेश कर कुल्हाड़ी से कर दी। उसे बचाने आई उसकी पत्नी चुन्नी और दो नाबालिग बेटों की भी उसने हत्या कर दी। राशि और उसके एक भाई ने छिप कर अपनी जान बचाई।

उन्होंने पड़ोसियों के हवाले से बताया कि कुछ दिन पूर्व परिवार की एक महिला से अवैध संबंध को लेकर महादेव और गोलू के बीच विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर महादेव ने महिला और उसके पति की भी पिटाई की थी। मारपीट के बाद से महिला अपने मायके में है।

कोतवाल ने बताया कि मृतक के भाई रघुनंदन की तहरीर पर गोलू उर्फ अमित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी मां देवी और भाई अनिल उर्फ राजू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी के घर की तलाशी लेने पर हत्या में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी बरामद हुई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों में छापेमारी की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493