मायावती ने कहा कि इनको अपने विरोधियों पर भ्रष्टाचार के मामले में आरोप लगाने का अधिकार नहीं है। खुद तो शीशे के घर में रहते हैं, लेकिन दूसरों के घरों पर पत्थर फेंकते हैं।
उन्होंने कहा, “भाजपा ने बड़े-बड़े बिजनेसमैन और धनवानों को और मालामाल बना दिया है। धनबल के सहारे केंद्र की तरह उत्तर प्रदेश में सत्ता में आना चाहती है। केंद्र सरकार आरक्षण खत्म करने की योजना बना रही है। इसमें सपा और कांग्रेस भी साथ दे रही है।”
उन्होंने कहा कि नोटबंदी का फैसला जनता का ध्यान बांटने के लिए लिया गया।
सपा पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि दो खेमों में बंटी समाजवादी पार्टी का हारना तय है। जनता बासपा को जिताने का मन बना चुकी है।
dharmpath.com dharmpath