उप्र की महिला मंत्री दुष्कर्म पीड़ित मासूम की जिम्मेदारी उठाएगी

पुलिस के अनुसार, रानीपुर थाना क्षेत्र के बुलहा गांव में चार जून की शाम गांव की 11 वर्षीय बिन मां की बच्ची को पड़ोस के गांव का एक युवक बहला-फुसलाकर खेत में ले गया और उसे अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया। बेहोशी की हालत में उसे खेत में छोड़कर फरार हो गया। जब काफी देर तक बच्ची घर में नहीं दिखी तो परिजन उसे ढूंढ़ने निकले।

पुलिस ने कहा कि काफी तलाश के बाद पिता को बच्ची मिली। चूंकि मामले में आरोपी युवक दूसरे समुदाय का था, लिहाजा पुलिस ने तनाव की आशंका के मद्देनजर एहतियातन इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं मामले की जानकारी होने पर इलाके की नगर विधायक व मंत्री अनुपमा जयसवाल पीड़ित मासूम से मिलने उसके घर पहुंची। इस दौरान भारी संख्या में समर्थकों ने मंत्री को मामले से अवगत कराया।

मंत्री ने पीड़ित व उसके पिता से काफी देर तक बात की व उसकी पढ़ाई-लिखाई सहित सभी तरह की मदद की बात कही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493