लोनिवि मुख्यालय पर मंगलवार से आंदोलन शुरू करने जा रहे कर्मचारी अधिकारी महासंघ के अध्यक्ष एच.एन. पांडेय ने बताया कि मंगलवार को मुख्यालय पर प्रदर्शन शुरू होने के कुछ घंटे बाद ही विभागीय मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को लखनऊ से आए लोक निर्माण विभाग के दो दर्जन कर्मचारियों की भीड़ एवं नाराजगी का पता चल गया।
पांडेय ने कहा, “आंदोलन को लेकर सरकार सक्रिय हुई और लोक निर्माण विभाग के विभागाध्यक्ष वी.के. सिंह को वार्ता के लिए आमंत्रित किया। सरकार ने उन्हें आश्वासन दिया कि लोक निर्माण विभाग के निगमीकरण का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है। अगर भविष्य में ऐसा किया गया तो पहले कर्मचारी अधिकारी संगठनों से मंत्रणा की जाएगी।”
इसके बाद कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने फिलहाल आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया।
dharmpath.com dharmpath