उप्र : केंद्रीय राज्यमंत्री ज्योति ने शहीद के परिवार को ढाढस बंधाया

देश का जांबाज सैनिक नरेश कुमार पाल सेना के ट्रक से साथियों के साथ सिलीगुड़ी जा रहा था, तभी उल्फा उग्रवादियों के हमला कर दिया, जिससे ट्रक पलटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया।

शहीद का पार्थिव शरीर मंगलवार देर शाम पैतृक गांव गहरौली खुर्द लाया गया। शहीद का अंतिम संस्कार बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ होगा। जांबाज सैनिक के शहीद होने की खबर पर गांव में नेताओं का तांता लगा हुआ है।

केंद्रीय राज्यमंत्री ज्योति कुलदीप निषाद व अन्य नेताओं के साथ गहरौली पहुंचीं। उन्होंने शहीद की पत्नी शशिप्रभा को ढाढस बंधाया और दोनों मासूम बच्चों के सिर पर हाथ भी फेरा। शहीद की रोती-बिलखती बूढ़ी मां को भी मंत्री ने ढाढस बंधाया। सांत्वना देने पूर्व सांसद अशोक सिंह चंदेल भी पहुंचे। पूरा गांव शोक में डूबा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493