नगर के चरखारी रोड निवासी नंदकिशोर ने उपजिलाधिकारी मुहम्मद रिजवान को बताया कि भारतीय स्टेट बैंक में उसका बचत खाता है। इसमें वह सोमवार को 10 रुपये के 100 सिक्के जमा करने गया हुआ था।
उसने बताया कि बैंक कैशियर महेश चंद्रा ने सिक्के लेने से साफ मना कर दिया। कैशियर ने यह भी कहा कि भविष्य में 10 के सिक्के लेकर बैंक में कभी मत आना।
नंदकिशोर ने सरकारी मुद्रा का अपमान करने वाले बैंक कैशियर पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग करते हुए कोतवाली में तहरीर दी थी। कोतवाली पुलिस के दखल के बावजूद जब बैंक में सिक्के जमा नहीं हुए तो नंदकिशोर ने इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी से की। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कैशियर को बुलाकर 10 के सिक्के जमा करने के निर्देश दिए।
dharmpath.com dharmpath