इलाहाबाद में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी गुरुवार को गर्ल्स हाईस्कूल कॉलेज पोलिंग सेंटर पर वोट डाला। वहीं इलाहाबाद के फूलपुर सीट से भाजपा सांसद केशव मौर्य ने सुबह सिविल लाइंस स्थित ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बने बूथ पर मतदान किया। इस दौरान उनके जैकेट पर पार्टी के चिह्न् का लोगो लगा रहा। आचार संहिता उल्लंघन का एहसास मीडिया कर्मियों द्वारा कराए जाने पर उन्होंने क्षमा मांगी।
मौर्य ने कहा कि वह रोज चुनाव प्रचार के लिए निकलते वक्त चुनाव चिह्न लगाकर घर से निकलते हैं। उन्हें आज याद नहीं रहा।
अगले ही पल उन्होंने दावा किया कि इस बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।
dharmpath.com dharmpath