भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने शनिवार को बताया, “उपमुख्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य नौ जुलाई को इलाहाबाद दौरे पर होंगे। वह रविवार सुबह 10.15 बजे इलाहाबाद पुलिस लाइन राजकीय हेलीकाप्टर द्वारा पहुंचेंगे। फिर 11 बजे मुख्य डाकघर, इलाहाबाद पासपोर्ट कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।”
उन्होंने बताया कि दोपहर 12.30 बजे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़कों का उद्घाटन तथा लघु सिंचाई विभाग द्वारा निर्मित तालाबों का उद्घाटन सर्किट हाउस इलाहाबाद में करेंगे। फिर शाम छह बजे अमौसी हवाईअड्डा लखनऊ पहुंचेंगे।
dharmpath.com dharmpath