चंद्रबाबू ने किया 3.75 लाख करोड़ रुपये का घोटाला, जगन का दावा

अमरावती, 8 जुलाई (आईएएनएस)। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू पर 3.75 लाख करोड़ रुपये घोटाला करने का आरोप लगाया है।

अमरावती, 8 जुलाई (आईएएनएस)। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू पर 3.75 लाख करोड़ रुपये घोटाला करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने यह आरोप पार्टी की दोदिवसीय बैठक में लगाया है जो शनिवार से गुंटूर जिले में शुरू हुई है। रेड्डी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से नायडू सरकार द्वारा पिछले तीन सालों में किए गए भष्ट्राचार के बारे में लोगों को शिक्षित करने को कहा।

आंध्रप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष ने इस मौके पर एक किताब का विमोचन किया जिसका नाम ‘चंद्रबाबू : भष्ट्राचार का सम्राट’ है। उन्होंने दावा किया कि इस किताब में सभी घोटालों के सबूत दिए गए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि संभावित राजधानी अमरावती और तटीय शहर विशाखापट्टनम में एक-एक लाख करोड़ रुपये का जमीन घोटाला किया गया। उन्होंने कहा कि तटीय शहर की मुख्य जमीनों को सत्ताधारी तेलगुदेशम पार्टी (टीडीपी) के नेताओं ने हथिया लिया है।

जगन ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को सरकार के इन घोटालों के बारे में जानकारी दें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493