इस समस्या को लेकर लोगों में कई बार मेहनौन के विधायक को अवगत कराया, लेकिन लोगो को केवल आश्वासन ही मिलता रहा। यही नहीं, अभी हाल ही में लोगों ने सांसद से मुलाकात कर इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
ग्रामीण फूलचंद्र दूबे, शनि दूबे व रामकिशोर दूबे ने बताया कि हर साल चुनाव में नेता बिजली लगवाने का वादा कर भूल जाते हैं। ग्रामीण अभी भी ढिबरी के सहारे रात बिताने को मजबूर हैं। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावति हो रही है।
dharmpath.com dharmpath