उप्र के बजट में खामियां नहीं मिलने से विपक्ष की मायूसी बढ़ी : भाजपा

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने बुधवार को कहा कि योगी सरकार का पहला बजट उप्र के भविष्य का बजट है। त्रिपाठी ने विपक्ष पर चुटकी लेते हुए कहा, “विपक्षी दलों की मायूसी चुनावी हार से उपजी है। विपक्षी हार की हताशा से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। अब, बजटीय प्रावधानों में कोई खामियां नहीं मिलने पर विपक्ष की मायूसी और बढ़ गई है।”

उन्होंने कहा, “अखिलेश यादव बजट के मौके पर विदेश में थे, जिससे सपा सदस्यों का मायूस होना स्वाभाविक है। बजट में मूर्ति, पत्थरों के पार्क व स्मारकों के लिए प्रावधान न होने से बसपा अध्यक्ष मायावती का मायूस होना भी स्वाभाविक है।”

त्रिपाठी ने कहा, “योगी सरकार ने पहले ही बजट में चुनावों में घोषित लोक कल्याण संकल्प पत्र के संकल्पों को समाहित करने का साहसिक प्रयास किया है। दीन पर दयालुता लुटाने वाला बजट पूरी तरह गांव, गरीब व किसानों को समर्पित है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी वर्ष को गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मनाते हुए भाजपा सरकार का बजट दीन दयाल जी ‘अंत्योदय’ विचार से प्रेरित है।”

उन्होंने कहा कि कर्जमाफी तो किसानों को बदहाली के दलदल से बाहर निकालने का तात्कालिक हल है, दीर्घकालिक तौर पर किसानों की खुशहाली के लिए कई ठोस कदम भी उठाए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493