उप्र कैबिनेट की बैठक आज

लखनऊ, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक सोमवार को होने जा रही है। यह बैठक शाम पांच बजे से लोकभवन में होगी।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने की संभावना है।

सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री शाम चार बजे से पांच बजे तक शास्त्री भवन में विधायकों से मुलाकात करेंगे। कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री के साथ 40 पीसीएस अधिकारियों की शिष्टाचार मुलाकात भी होगी।

मुख्यमंत्री सोमवार को अपने सरकारी आवास से लेकर शास्त्री भवन तक में कई लोगों से मुलाकात करेंगे। इनमें पूर्व सांसद डॉ़ रामविलास दास वेदांती व पूर्व डीजीपी यशपाल सिंह के अलावा कई आईएएस व आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं।

गौरतलब है कि कैबिनेट की बैठक हर बार मंगलवार को होती है, लेकिन इस बार मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अमेठी के दौरे पर रहेंगे। इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी मंगलवार को अमेठी पहुंच रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493