तोरल एक दयालु, खुशमिजाज

मुंबई, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता हेमंत थट्टे अपनी सह-कलाकार तोरल रासपुत्रा के ‘दयालु’ और ‘खुशमिजाज’ स्वभाव के मुरीद हैं।

हेमंत ने अपने बयान में कहा, “तोरल एक दयालु और खुशमिजाज शख्स हैं, यहां तक कि इतनी सफलता मिलने के बावजूद सेट पर वह किसी तरह का कोई नखरा नहीं दिखातीं। शूटिंग के दौरान अपनी मुस्कान से वह काफी सकारात्मकता फैलती हैं। “

उन्होंने तोरल की तारीफ करते हुए कहा कि वह काफी जिम्मेदार व मेहनती हैं और उनके साथ काम करना उनकी खुशकिस्मती हैं। वह बेहद सहयोगात्मक हैं।

दोनों कलाकार टीवी शो ‘मेरे साई’ में साथ में भी साथ नजर आ रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493