पटना, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह मौसम साफ है और तेज धूप है। पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तथा अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि आगामी 24 घंटे के दौरान पटना सहित राज्य के कई क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे तथा भागलपुर और पूर्णिया के आसपास के क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, भागलपुर का सोमवार को न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री, गया का 24.6 डिग्री तथा पूर्णिया का 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्णिया में 5.20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
dharmpath.com dharmpath