झांसी जनपद में थाना मोंठ अंतर्गत हाफिज सिद्दकी इंटर कॉलेज में प्रतिदिन की भांति शनिवार को भी कक्षाएं चल रही थीं, तभी वहां स्कूल में पढ़ने वाले कुछ छात्र अपने साथियों के साथ हाथों में हथियार लेकर अंदर घुस गए, जिसे देख वहां अफरा-तफरी मच गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझता, उन्होंने कुछ छात्रों पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें कई छात्र घायल हो गए।
जब इसकी जानकारी स्कूल के कुछ अध्यापकों को हुई तो वह उन्हें बचाने पहुंचे, अध्यापकों ने किसी प्रकार उन्हें अलग किया।
घायल छात्र जीशान खान निवासी मुकरयाना, जाकिर और विनय कुशवाहा ने बताया कि पिछले दिनों छुट्टी होने पर जब जाकिर साइकिल लेकर घर जा रहा था, तभी उसकी साइकिल आठवीं में पढ़ने वाले छात्र की मोटरसाइकिल से टकरा गई।
इसी बात का बदला लेने के लिए उसने शनिवार को अपने साथियों को बुला लिया और उन पर चाकू व बेल्ट से हमला कर दिया। वहीं कालेज प्रशासन ने मदद करने के बजाय उन्हें यह कहकर चलता कर दिया कि वह उनकी कोई मदद नहीं कर सकते, वे थाने में जाकर इसकी शिकायत करंे।
dharmpath.com dharmpath