उप्र : खेत में काम करने गई महिला से दुष्कर्म

महोबा, 6 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में महोबा जिला के श्रीनगर थाने के एक गांव में अपने खेत में काम करने गई एक महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। यह जानकारी सीओ ने सोमवार को दी।

पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र दुबे ने बताया, “श्रीनगर थाना क्षेत्र की एक महिला रविवार को अपने खेत में काम करने गई थी। गांव के ही युवक मुरलीधर ने महिला के साथ अश्लील हरकत करने के बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब पीड़िता का पति आरोपी के घर उलहना देने गया तो उसे आरोपी के पिता और भाइयों ने जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।”

उन्होंने बताया कि पीड़िता के पति की शिकायत पर आरोपी मुरलीधर के खिलाफ दुष्कर्म करने, उसके पिता मातदीन, भाई भुजबल और कंपा के खिलाफ धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493