उप्र : छात्रा को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाला गिरफ्तार

महोबा, 6 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में महोबा जिला मुख्यालय के सुभाष नगर में छेड़खानी के मामले में पुलिस कार्रवाई न होने से क्षुब्ध एक दलित छात्रा के आत्महत्या कर लेने के मामले में पुलिस ने सोमवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी एसपी ने दी।

पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया, “सुभाष नगर की दलित छात्रा पिंकी को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने वाले आरोपी राजू साहू को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है, दूसरे आरोपी सोनू रैकवार की तलाश जारी है।”

उन्होंने बताया कि दलित छात्रा द्वारा सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई न करने के आरोपी पुलिस उपनिरीक्षक दिनेश सिंह के खिलाफ जांच करने के लिए सदर सीओ जितेंद्र दुबे को अधिकृत किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493