दिवंगत महंगी राजभर की पत्नी सम्पतिया देवी (65) अपनी बहू के साथ का गेहूं के खेत में पानी चलाने गई। वहां पाइप बिछाकर उसने खेत की सिंचाई शुरू कराने के साथ ही बहू को खाना लाने के लिए घर भेज दिया। रात में सम्पतिया का बेटा वहां पहुंचा तो उसकी मां गायब थी।
‘मां-मां’ की पुकार लगाते हुए बेटे ने इधर-उधर तलाश शुरू की। इसी क्रम में उसे पट्टीदार मधुबन राजभर के ट्यूबवेल से 50 मीटर दूर खून से लथपथ मां का धड़ पड़ा देखा। वह शोर मचाते हुए भाग निकला।
घटना की सूचना पर एसपी मनोज कुमार झा व एएसपी केसी गोस्वामी के साथ पुलिस बल भी पहुंचा। काफी तलाश के बाद भी महिला का सिर रात में नहीं मिला, पुलिस धड़ लेकर थाने चली गई।
सुबह गेहूं के खेत से सिर भी बरामद कर लिया गया। इस मामले में मृतका के बेटे की तहरीर पर आईपीसी की धारा 302 व 201 के तहत मुकदमा दर्ज कर मृतका के सिर व धड़ को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है, घटना से गांव में तनाव का माहौल है।
dharmpath.com dharmpath