इस महोत्सव में सम्राट अशोक महान की शासन नीति और वर्तमान भारत के संविधान पर चर्चा की जाएगी, इसमें देश के सभी राज्यों से बड़ी संख्या में दर्शनार्थी, उपासक और बौद्धधर्म गुरु उपस्थित होंगे। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. सच्चिदानंद मौर्य अपना व्याख्यान देंगे।
कार्यक्रम का आयोजन सम्राट अशोक क्लब के तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को उतारने के लिए यहां हेलीपैड बनाया गया है। आस-पास के संपर्क मार्गो को भी दुरुस्त कराया गया है।
कार्यक्रम में धम्मगुरु लामालोम्जंग, विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह, कैप्टन दिग्विजय नाथ, संतोष कुमार, मनोज कुमार, रामअवध यादव होंगे।
dharmpath.com dharmpath