आगरा पुलिस ने कहा कि लोहामंडी इलाके में भारतीय स्टेट बैंक की एक शाखा है। बताया जाता है कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे बैंक का सिक्योरिटी गार्ड रामेश्वर अपनी 12 बोर की बंदूक साफ कर रहा था। बैंक में उस वक्त एसिस्टेंट मैनेजर कैलाश नारायण और कुछ कर्मचारी ही मौजूद थे।
बताया जाता है कि बंदूक सफाई के दौरान अचानक बंदूक से गोली चल गई और गोली कैलाश के सिर में जा लगी। अचानक इस घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई। आनन- फानन में घायल कैलाश को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी गार्ड को बंदूक सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने छानबीन के बाद कैलाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
dharmpath.com dharmpath