पुलिस अधीक्षक ने फरार अमरनाथ प्रकरण में लापरवाही बरतने वाले मोहम्मदाबाद थानाध्यक्ष राम सिंह को निलंबित कर दिया। वहीं दूसरी ओर जिला पंचायत सदस्य अनुराग सिंह को गिरफ्तार करने में असफल हुए कासिमाबाद थानाध्यक्ष आरके ओझा को लाइन हाजिर किया। इनके अतिरिक्त करण्डा थाना क्षेत्र के रामपुर मांझा चौकी प्रभारी जयराम भी लाइन हाजिर किए गए। पुलिस कप्तान वैभव कृष्ण ने यह कार्रवाई करते हुए स्पष्ट कर दिया कि कानून से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
निलंबित हुए दारोगा राम सिंह की जगह मोहम्मदाबाद थाना का प्रभार दिलीप कुमार को सौंपा गया है। जबकि जमानियां कोतवाली में एसएसआई रहे त्रिलोकी सिंह को कासिमाबाद थाने की कमान सौंपी गई है। स्थानान्तरण के क्रम में भुडकुडा से एसआई अतुल राल को सदर कोतवाली और करण्डा थाने से एसआई सुधीर कुमार को रामपुर मांझा चौकी भेजा गया है। पुलिस कप्तान द्वारा किए गए इन स्थानान्तरणों से पुलिस महकमे में हड़कंप का माहौल बना हुआ है।
dharmpath.com dharmpath