परमाणु ऊर्जा विभाग से सम्बंधित मानव संसाधन विभाग नरौरा के प्रबंधक पुनीत कुमार को हरदोई में डायरेक्टर एटॉमिक एजेंसी भारत सरकार के नाम से एक आफिस खोले जाने व उसके माध्यम से गैस पाइप लाइन के ठेके दिए जाने के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त हुई। इस जानकारी के बाद विभाग चैकन्ना हुआ और पुनीत कुमार हरदोई पहुंचे। यहां उन्होंने जांच की तो पता चला कि इस तरह का एक फर्जी तरीके से आफिस चल रहा है। उन्होंने मामले में पुलिस से संपर्क स्थापित किया और पुलिस ने क्राइम ब्रांच की टीम के साथ इस खेल का भांडा फोड़ कर दिया और मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया।
इस मामले की जानकारी देते हुए एसपी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि मास्टरमाइंड रामनरेश शुक्ल निवासी मोहल्ला खत्ता शाहाबाद ने 8 जून को एक विज्ञापन प्रकाशित कराया, जिसमें कन्नौज के लिए 350 करोड़ व हरदोई और लखीमपुर खीरी के लिए 450 करोड़ रुपये के गैस पाइप लाइन के ठेके के लिए टेंडर प्रकाशित कराए।
एसपी ने बताया कि 35 हजार रुपये का फार्म शुल्क था और इसने 19 फार्म बेचे थे। युवक के विरुद्ध पुनीत कुमार ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पत्रकार वार्ता के दौरान एएसपी बीसी दूबे एलआईयू इन्स्पेक्टर सहित शहर कोतवाल भी मौजूद रहे। एसपी ने टीम को पांच हजार रुपये के पुरस्कार दिए जाने की बात कही है।
dharmpath.com dharmpath