नोएडा : स्लैब गिरने की घटनाओं पर मुख्यमंत्री से मिलेगी नेफोवा

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने प्राधिकरण को निर्माण कार्य के लिए उपयोग में लाये जाने वाले सामग्रियों एवं तकनीक की आईआईटी तथा रूड़की के विशेषज्ञ की टीम द्वारा उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं। लेकिन इन निर्देशों के पालन में अब भी कोताही बरती जा रही है।

ऐसे में नेफोवा ने इस घटनाओं को लेकर राज्य के मुख्य सचिव दीपक सिंघल और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात करने का निर्णय लिया है। नेफोवा मुख्यमंत्री से फ्लैट की निर्माण प्रक्रिया के दौरान जांच किए जाने की मांग करेगी।

नेफोवा महासचिव श्वेता भारती ने बताया कि बीते रविवार को एटीएस एडवांटेज सोसाइटी में स्लैब गिरने की घटना का संज्ञान लेते हुए नेफोवा जल्द ही मुख्य सचिव दीपक सिंघल और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलकर उनके द्वारा जारी निर्देशों की प्राधिकरण द्वारा की जा रही अनदेखी की शिकायत करेगी। साथ ही नेफोवा यह मांग करेगी कि आईआईटी तथा रूड़की के विशेषज्ञ की टीम द्वारा बिल्डिंग के हर फ्लोर और हर फ्लैट की निर्माण प्रक्रिया के दौरान जांच हो ताकि कल होकर किसी अप्रिय घटना की आशंका से बचा जा सके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493