पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि 05031 प्रीमियम स्पेशल गोरखपुर से 2 जून से 30 जून तक प्रत्येक मंगलवार को चलाई जाएगी। यह ट्रेन गोरखपुर से दोपहर 2.30 बजे से चलकर खलीलाबाद से 3.12 बजे से, बस्ती से 3.50 बजे से छूटकर गोंडा, बरेली, मुरादाबाद होते हुए दूसरे दिन सुबह 5 बजे आनंदविहार पहुंचेगी। वहीं, 05032 प्रीमियम स्पेशल आनंद विहार से 3 जून से 1 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को चलाई जाएगी।
यह ट्रेन आनंदविहार से सुबह 7 बजे से चलकर मुरादाबाद, गोंडा और बस्ती होते हुए रात 9.55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। प्रीमियम स्पेशल ट्रेन के लिए टिकटों की बुकिंग सिर्फ ऑनलाइन होगी। इसका टिकट ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के तर्ज पर बुक होता है। इसका वेटिंग टिकट नहीं मिलता।
dharmpath.com dharmpath