उप्र : घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत

गांव नगला सूमरा निवासी विवाहिता अपने घर में अकेली थी। आरोप है कि तभी मौका देख गांव का ही राम सिंह घर में घुस आया और आते ही महिला के साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।

महिला ने घटनाक्रम से पति को अवगत कराया। इस पर पति विवाहिता के साथ आरोपी की शिकायत के लिए थाने पहुंचा और कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।

थानाध्यक्ष पहलवान सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच के साथ-साथ आरोपी की तलाश कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493