उप्र : युवती की गला रेतकर हत्या

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की गला रेतकर हत्या की गई है। पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है।

घटनास्थल पर पहुंचे एसपी अनीस अहमद अंसारी ने मातहतों को इस मामले में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए त्वरित कार्रवाई करने को कहा।

मृतका की मां का कहना है कि नीतू टहलने के लिए घर से निकली थी। काफी देर तक वह वापस नहीं आई, तो उसकी खोजबीन होने लगी। इसी बीच सूचना मिली की पेट्रोल पम्प के पास एक युवती का शव पड़ा है। वहां पहुंचने पर पता चला कि वह शव नीतू का है। बेटी का शव देखते ही मां दहाड़ मारने लगी।

घटनास्थल पर एसपी अंसारी, एएसपी के.सी. गोस्वामी व बैरिया के सीओ त्रयंबक दुबे की मौजूदगी में फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड की टीम ने बारीकी से जांच की, लेकिन पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका। शव की स्थिति को देखने से ऐसा लग रहा था कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है।

पुलिस आीक्षक ने बताया कि युवती की हत्या के मामले में छानबीन चल रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493