उप्र : घर में सो रही युवती पर तेजाब से हमला

पुलिस के मुताबिक, कोतवाली के कैला भट्टा में रहने वाली युवती अपने घर में सोमवार आधी रात सो रही थी, तभी अज्ञात युवक घर में घुस गया और सो रही गुलिस्तां पर तेजाब फेंक दिया।

हमले के बाद युवती की चीख-पुकार सुनकर घर के अन्य सदस्य उसके पास आए, उन्होंने गुलिस्तां को बुरी तरह झुलसी हुई पाया। घरवाले उसे आन-फानन में स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से उसे दिल्ली के सफदर जंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।

कोतवाली एसएचओ धीरेंद्र यादव ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आरोपी को जल्द पकड़ा जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493