पुलिस के मुताबिक, अलीनगर हाईवे पर सोमवार रात गश्त कर रही पुलिस की जीप को तेज तफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में पुलिस जीप के चालक खजान सिंह की मौत हो गई। वहीं दारोगा उम्मेद सिंह, सिपाही श्यामवीर व होमगार्ड रामबाबू घायल हो गए।
घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
dharmpath.com dharmpath