उप्र : चंबल सफारी में बर्ड फेस्टिवल 4 दिसंबर से

लखनऊ, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। पर्यावरण व पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पहली बार उत्तर प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय बर्ड फेस्टिवल चार से छह दिसम्बर तक मनाया जाएगा। तीन दिवसीय यह महोत्सव ताजनगरी आगरा से करीब 70 किलोमीटर दूर चंबल सफारी में आयोजित होगा।

वन विभाग के प्रमुख सचिव संजीव सरन ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इतने बड़े स्तर पर वल्र्ड फेस्टिवल का आयोजन प्रदेश में पहली बार किया जा रहा है। इसमें दुनिया भर के पक्षीविद भाग लेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी इस उत्सव में पांच दिसम्बर को पहुंचेंगे।

प्रमुख सचिव ने बताया कि पर्यावरण पर्यटन के प्रति जागरूकता फैलाने की राज्य सरकार की कवायद के मद्देनजर इस अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव का आयोजन किया गया है।

उन्होंने बताया कि बर्ड फेस्टिवल पर आयोजित कार्यशालाओं व सेमिनार में अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विदेशी पक्षीविदों ने भाग लेने की सहमति प्रदान कर दी है। इनमें ग्रॉस लिनाम्स, केरोल इन्सकिप, टिमोथी पीटर इन्सकिप, वियेरा ओरेगो, इयानग्रामर मार्शल, पेटेमर्स मार्शल, आरोनमार्क मैजलिस, सुनील कौल, बेगम बशीर बुशरा सहित कई अन्य प्रमुख व्यक्ति शामिल होंगे।

संजीव सरन ने बताया कि राष्ट्रीय चम्बल वन्यजीव विहार, जरार, बाह, आगरा में आयोजित तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश बर्ड फेस्टिवल के दौरान सूबे के हर जिले में चयनित स्थलों पर बर्ड वाचिंग कार्यक्रम के आयेाजन के सम्बन्ध में विस्तृत दिशा निर्देश निर्गत कर दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि बर्ड वाचिंग कार्यक्रम में 25 स्कूली छात्र-छात्राओं, रेंज कर्मी व बर्ड वांचिग में रुचि रखने वाले व्यक्तियों का चयन कर जनपद में एक स्थान पर संबंधित प्रभागीय वनाधिकारी तथा प्रत्येक रेंज मुख्यालय के निकट उप प्रभागीय वनाधिकारी व रेंज अधिकारियों के नेतृत्व में बर्ड वाचिंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493