चेन्नई, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने तमिलनाडु में ‘आपदा बचाव कार्यों में व्यापक अनुभव’ को ध्यान में रखते हुए बुधवार को मदद की पेशकश की है।
पटनायक ने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता के साथ टेलीफोन पर बातचीत में यह प्रस्ताव रखा।
पटनायक ने बाढ़ग्रस्त राज्य पर अपनी चिंता व्यक्त की है। बाढ़ की चपेट में चेन्नई सहित तमिलनाडु के तटीय जिले हैं।
अधिकारिक बयान के मुताबिक, उन्होंने जयललिता को आश्वासन दिया कि राहत और बचाव कार्यों में तमिलनाडु की सरकार का पूरा समर्थन है।
पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जयललिता को भेजे एक संदेश में कहा,”मेरी प्रार्थना प्रभावित लोगों और उनके प्रियजनों के साथ है। बिहार तमिलनाडु के लोगों के साथ है।”
dharmpath.com dharmpath