उप्र : चक्रवाती तूफान से 2 मरे, कई पेड़ गिरे

गाजीपुर, 8 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में मंगलवार रात आए भीषण चक्रवाती तूफान से दो लोगों की मौत हो गई। साथ ही दर्जनों पेड़ धराशाही हो गए। शहरों में बिजली की आपूर्ति की व्यवस्था तहस-नहस हो गई। पूरी रात बिजली गायब रही।

करंडा थाना क्षेत्र के लखंचनपुर गांव निवासी प्राइमरी स्कूल के अध्यापक धर्मेद्र खाना खाने के बाद टहल रहे थे। इसी बीच तेज हवाओं से उनके ऊपर पेड़ की डाल टूटकर गिर गई, जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

इसी क्रम में दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के मलेठी गांव में तेज हवाओं से झोपड़ी गिरने से उसमें सो रहे भरत राम दब गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493