छत्तीसगढ़ में अगली सरकार जोगी की : अजीत जोगी

रायपुर, 8 जून (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने कहा है कि राज्य में अगली सरकार जोगी की ही बनेगी और भूपेश बघेल (प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष) अपनी जमानत भी नहीं बचा पाएंगे।

संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से कोटमी से रायपुर लौटते समय बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को उन्होंने संवाददाताओं से कहा,”मैंने पार्टी बनाने से पहले विदेशी सर्वेक्षण कंपनियों से पूरा सर्वे कराया है। तब जाकर अपनी पार्टी बनाई है। 2018 आने दो, भूपेश बघेल अपनी जमानत भी नहीं बचा पाएंगे।”

उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री चरण दास महंत पर भी कटाक्ष करते हुए कहा, “मैं ड्राइंग रूम में बैठकर राजनीति करने वालों के बारे चर्चा नहीं करता। मेरे समर्थक खुश हैं। अब जंग का बिगुल फूंका जा चुका है। छत्तीसगढ़ में अगली सरकार जोगी की ही बनेगी।”

उन्होंने नेता प्रतिपक्ष पर जमीन खरीद फरोख्त का आरोप लगाते हुए कहा, “उनसे मेरा कोई मुकाबला ही नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493