उप्र चुनाव: अब तक एक अरब 15.70 करोड़ रुपये जब्त

लखनऊ, 25 फरवरी (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के दौरान आदर्श आचार संहिता उलंघन में प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही में अभी तक एक अरब 15 करोड़ 70 लाख रुपये जब्त किये जा चुके हैं।

लखनऊ, 25 फरवरी (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के दौरान आदर्श आचार संहिता उलंघन में प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही में अभी तक एक अरब 15 करोड़ 70 लाख रुपये जब्त किये जा चुके हैं।

इसी प्रकार पोस्टर, बैनर्स हटाने के 836 मामलों में एफआईआर दर्ज कराई गई है। लाल, नीली बत्ती एवं हूटरों के दुर्रप्रयोग में 38 हजार प्रकरणों में एक हजार 7 से अधिक लोगों के एफआईआर दर्ज करायी जा चुकी है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी वेंकटेश ने आईपीएन को बताया कि प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण मतदान कराने तथा कानून व्यवस्था पर पैनी नजर बनाए रखने के तहत अवैध मदिरा के आवागमन के विरूद्ध आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे छापा मार अभियान में अब तक 57.68 करोड़ रुपये मूल्य की लगभग 20.28 लाख बल्क लीटर देशी, विदेशी शराब एवं बियर जब्त की गई है।

वेंकटेश ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा शनिवार 25 फरवरी को 14817 देशी ,1872 लीटर विदेशी शराब एवं 32 लीटर बीयर तथा पुलिस विभाग द्वारा 2357 बल्क लीटर मदिरा जब्त की गई है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए अब तक कुल 8.67 लाख लाइसेन्सी हथियार जमा कराए गए, जिसमें 724 हथियार जब्त करते हुए 948 लाईसेन्स निरस्त किए गए तथा 193 असलहों के कारखानों को सीज किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493