मनोज तिवारी और रवि किशन पूर्वाचल में भरेंगे रंग

लखनऊ, 25 फरवरी (आईएएनएस/आईपीएन)। मनोरंजन की दुनिया से राजनीति में आए भोजपुरी सिनेमा के स्टार मनोज तिवारी और रविकिशन भाजपा के लिए प्रचार करने के लिए पूर्वाचल की जमीं पर 26 फरवरी रविवार को उतरेंगे। अभिनेता से नेता बने दोनों कलाकार महराजगंज, जौनपुर, देवरिया और वाराणसी में अलग-अलग सभाएं करेंगे।

भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी महराजगंज में फरेन्दा विधानसभा, नौतनवां विधानसभा, महराजगंज महराजगंज विधानसभा, जौनपुर की बदलापुर विधानसभा के बाद मिर्जापुर जिले की चुनार विधानसभा में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।

वहीं भोजपुरी अभिनेता रविकिशन शुक्ला भी देवरिया में रोड शो के दौरान भोजपुरी तड़का लगाएंगे। रवि काशी नगरी वाराणसी की उत्तर विधानसभा में दो जनसभाएं भी करेंगे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493