नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। वाम मोर्चा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने 105 उम्मीदवारों की पहली सूची रविवार को जारी कर दी।
आधिकारिक बयान के अनुसार, घोषित 105 उम्मीदवारों में से 58 उम्मीदवार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के, 18 मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के, 17 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी के, सात आल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के और पांच सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया के हैं।
वाम मोर्चा ने कहा है, “वाम दल जनता को एक विकल्प मुहैया कराने के लिए मिलकर चुनाव लड़ेंगे। राज्य और केंद्र में बैठी अक्षम सरकारें जनविरोधी दृष्टिकोण अपना रही हैं। वाम दल राज्य में अधिक रोजगार, शून्य भ्रष्टाचार सुनिश्चित कराने, संवैधानिक अधिकारों की हिफाजत करने और आरएसएस-भाजपा के विभाजनकारी एजेंडे को परास्त कर राज्य में शांति सुनिश्चित करने के लिए लडें़गे।”
dharmpath.com dharmpath